G-LDSFEPM48Y

दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए BSF के IG टेकनपुर में किया निरीक्षण

ग्वालियर| मध्यप्रदेश  BSF में निरीक्षण के लिए दो दिवसीय दौरे पर BSF के IG राजाबाबू सिंह शुक्रवार को दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे हैं। वह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे हैं और यहां से टेकनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की है। वहां उन्हें दो दिन रूककर BSF के सभी यूनिट का निरीक्षण करना है। शुक्रवार को उन्होंने कुछ यूनिट में जाकर कामकाज भी देखा है। हाल ही में BSF के IG के पद पर पदस्थ किया गया है। वह ग्वालियर जोन में भी IG रह चुके हैं।

हाल ही में BSF के IG पद पर पदस्थ हुए राजाबाबू सिंह शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर स्टेशन पहुंचे हैं। वह दिल्ली से ग्वालियर आए हैं। स्टेशन पर उनका BSF के अफसरों ने जोरदार स्वागत किया है। यहां कुछ स्थानीय लोग और मीडियाकर्मी भी पहुंचे, लेकिन BSF के IG ने प्रोटोकॉल के चलते कुछ भी कहने से मना कर दिया है। यहां से BSF के वाहन में वह सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर अकादमी के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को वह वहां ठहरेंगे और विभिन्न यूनिट का निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार दोपहर BSF के अफसरों से मुलाकात कर कुछ यूनिट में जाकर कामकाज देखा है।

BSF के IG बनने से पहले राजाबाबू सिंह ग्वालियर जोन के IG भी रह चुके हैं। यहां वह IG रहने के दौरान प्रमोट होकर ADGP हो गए थे। इसके बाद भाजपा सरकार आते ही उनका ट्रांसफर हो गया था। ग्वालियर में अपने कार्यकाल के दौरान राजाबाबू सिंह ने कई सामाजिक कार्यो को बढ़ावा दिया थ। इसमें पौधा रोपण और गीता वितरण के कार्य काफी सराहनीय रहे थे। जेल में बंदियों को गीता वितरण कर पाठ कराने की पहल पूरे प्रदेश में काफी चर्चित रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!