अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और फिटनेस आइकन संग्राम सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमारे भारत के जीएसटी, सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ योग किया। साथ ही संग्राम सिंह ने योग दिवस के अवसर पर कहा हम अपने देश को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए रोजाना योग कर बदलाव लाएंगे।

sangram singh yoga day

बतां दें कि संग्राम सिंह न सिर्फ एक अंतर्राष्ट्रीय रेसलर हैं बल्कि एक अभिनेता और पूर्व दिल्ली पुलिस अधिकारी भी हैं।

संग्राम सिंह का जन्म एक प्रीमेच्योर चाइल्ड के रूप में हुआ था और करीब 8 वर्ष की आयु तक वो व्हील चेयर पर रहे थे। लेकिन अपनी मेहनत और लगने से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। संग्राम पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने दो बार डेथ कॉट्रेक्ट न सिर्फ साइन किया है बल्कि जीत भी हासिल की है। संग्राम सिंह का कहना है कि उनके जीवन में योग का काफी योगदान रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!