International Yoga Day: योग एक ऐसा तरीका है जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत करता है। अगर आप स्ट्रेस से जूझ रहे हैं या मोटापे से परेशान हैं तो योग आपके लिए वरदान बन सकता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है। भारत में जन्मा योग अब पूरी दुनिया में फैल चुका है और हॉलीवुड तक इसकी पहुंच हो चुकी है। वहां की कई बड़ी हस्तियां अपनी फिटनेस और शांति का राज योग को मानती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हॉलीवुड सेलिब्रिटीज योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुकी हैं।
जेनिफर एनिस्टन: योग से मिली जीवन की स्थिरता
‘फ्रेंड्स’ सीरीज में रैचेल ग्रीन का किरदार निभाकर फेमस हुईं जेनिफर एनिस्टन की फिटनेस का राज भी योग है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि योग उन्हें न केवल फिजिकल रूप से फिट रखता है बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार करता है। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान से वह हर चुनौती का सामना शांत मन से कर पाती हैं। जेनिफर के लिए योग एक ऐसा अभ्यास है जो उन्हें हर परिस्थिति में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
View this post on Instagram
लेडी गागा: सर्जरी के बाद योग बना सहारा
ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं गायिका लेडी गागा ने एक बार अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कैसे योग ने उनकी सर्जरी के बाद रिकवरी में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साल 2014 में लिखा था कि वह बिक्रम हॉट योगा कर रही हैं जो पारंपरिक भारतीय योग तकनीकों पर आधारित है। गागा के लिए योग सिर्फ एक कसरत नहीं बल्कि एक थैरेपी है जिससे उन्हें नयी ऊर्जा और राहत मिलती है।
View this post on Instagram
ब्रिटनी स्पीयर्स: योग से बनता है फिटनेस रूटीन
‘ऊप्स आई डिड इट अगेन’ फेम सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स भी योग की बहुत बड़ी फैन हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे जिनमें वह अलग-अलग योग आसनों की प्रैक्टिस करती नजर आती हैं। उनके फॉलोअर्स के लिए यह काफी मोटिवेशनल होता है कि एक ग्लोबल स्टार भी रोजाना योग करती है। ब्रिटनी का मानना है कि योग से उनका शरीर ही नहीं बल्कि उनकी सोच भी क्लियर रहती है।
View this post on Instagram
जेनिफर लोपेज: योग से मिलता है डेली हेल्थ डोज़
सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज उर्फ J.Lo अपनी फिटनेस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वह अक्सर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ और पोस्ट्स के जरिए अपने योग रूटीन को फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक वीडियो में उन्होंने योग को ‘डेली डोज़ ऑफ हेल्थ’ कहा था। वह मानती हैं कि योग से उन्हें दिनभर की ऊर्जा मिलती है और यह उन्हें अंदर से मजबूत बनाता है।
View this post on Instagram
केट हडसन और माइली साइरस: योग से पाई नई सोच
फिल्म स्टार केट हडसन ने 2021 में पीपल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अगर उनके पास थोड़ा ज्यादा वक्त होता है तो वह हॉट योगा करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। वह अपने योग सेशन के वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। वहीं गायिका और एक्ट्रेस माइली साइरस ने एक बार जिमी फेलन शो में बताया कि उन्होंने अष्टांग योगा किया है। उन्होंने मजाक में कहा कि जब टीचर कहता है कि एक पोज को मास्टर करने में 10 साल लगेंगे तो वह सोचती हैं कि क्या ये प्रेरणादायक है या डरावना। फिर भी उन्होंने योग को अपने रूटीन में शामिल कर लिया है।


