Friday, April 18, 2025

IPS अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने की परिवार में मार पीट, प्रशासन ने पद से हटाया

भोपाल। IPS  अधिकारी  ने  पत्नी  से  मारपीट  मामले  में  चुप्पी  तोड़ी  है।  उन्होंने  कहा  है  कि  यह  मेरी  जिंदगी है  और  मामला  पारिवारिक  है।  मैंने  कोई  अपराध  नहीं  किया  है।  मैं  सबको  जोड़कर  चल  रहा  हूं। हालांकि  इस  मामले  में  अब  राज्य   प्रशासन  ने  उनपर  सख्त  कार्रवाई  की  है। उनको  संचालक  लोक  अभियोजन  के  पद से  हटाया  गया।  यह  आदेश  राज्य  शासन  ने  जारी  किए  हैं। 

ये भी पढ़े : नेपाली गृहमंत्री लिपुलेख बॉर्डर के दौरे पर, किया बड़ा एलान

इस मामले पर तोड़ी चुप्पी 

IPS  अधिकारी  पुरुषोत्तम  शर्मा  ने  कहा,  कि  मैंने  हमेशा  परिवार  को  जोड़कर  रखा  है।  पत्नी  से  मारपीट  नहीं  की,  केवल  धक्कामुक्की  हुई  थी।  मेरे  पैसों  से  सभी  सुविधाएं  मेरी  पत्नी  भोग  रही  हैं। 

मेरे  परिवार  के लोग  ही  मुझे  बदनाम  कर  रहे  हैं ।  ये  दुर्भाग्य  की  बात  है  कि  परिवार  मेरे  खिलाफ  ऐसा  कर  रहा  है।  जबकि  मैं  सबसे  बातचीत  कर  रहा  हूं। 

ये भी पढ़े : कोरोना पॉजिटिव मामलो की संख्या 60 लाख पार

मीडिया से की बातचीत 

मीडिया  से  बातचीत  की  और  IPS  ने  कहा  कि  कोई  पारिवारिक  व्यक्ति  अपनी  जिम्मेदारी  न  समझे  तो    ये मेरा  दुर्भाग्य  है।   मेरे  साथ  वाले  मेरी  मदद  करने  के  बजाय  नीचा  दिखा  रहे  हैं।

मेरी   पत्नी   की   किसी   तरह   की   डिमांड   नहीं   है,   अगर    होती   तो   वो   छोड़कर  चली   जातीं।   उन्होंने   अपनी     बात   दोहराई   और   कहा   कोई   बात   नहीं   है   वे   खुद  इस   चीज   को   भुगत   रहे   हैं।  हलाकि   पत्नी   के   साथ   मारपीट   की   घटना   पर  राज्य   महिला   आयोग   ने   संज्ञान   लिया   है।  महिला   आयोग   की   सदस्य   संगीता  शर्मा  ने कहा  की  ये  घटना  हम  बर्दाश्त  नहीं  करेंगे। 

उन्होंने  कहा  अगर  IPS  की  पत्नी  शिकायत  करेंगी।  तो  महिला आयोग मामले में उचित कार्रवाई करेगा। 

ये भी पढ़े : बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे हुए JDU में शामिल

संगीता  शर्मा  ने  कहा , IPS  अधिकारी  की  पत्नी  के  साथ  मारपीट  का  वीडियो  वायरल  हुआ  है। 

वरिष्ठ अधिकारियों  द्वारा  ऐसी  घटना  समाज  में  अच्छा  संदेश  नहीं  देती  है।  इसलिए  महिला  आयोग  मामले  में संज्ञान लेगा और कार्रवाई करेगा। 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samacha का मोबाइल एप  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!