MP में अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, गिरेगा रात का पारा, ग्वालियर रहा सबसे ठंडा

भोपाल। उत्तरी हवाओं और पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी ने तापमान में गिरावट ला दी है। बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड बढ़ाकर लोगों को इसका अहसास भी ​करा दिया है। राजधानी की बात करें तो यहां रात का तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं रायसेन में तापमान 10.6 डिग्री दर्ज हुआ। इतना ही सबसे कम 8 डिग्री पारे के साथ सबसे कम तापमान ग्वालियर का दर्ज किया गया। जो सबसे ठंडा रहा।

 

 

भोपाल संभाग में रायसेन शहर भोपाल से भी ठंडा रहा वहां तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश भर में ग्वालियर शहर सबसे ठंडा रहा वहां रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिसंबर में तेज ठंड का यह पहला दौर है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात के तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में लोगो को सर्दी का सितम और सतायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!