Jabalpur News: जबलपुर सिहोरा में दुर्गा मंदिर विवाद ने बढ़ाई तनावपूर्ण स्थिति, 49 लोग हिरासत में

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान हुई घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया है। पुलिस ने अब तक मुस्लिम पक्ष के 49 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 20 से अधिक उपद्रवियों से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपद्रव में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को भीड़ जमा होने से रोका जा रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई और मंदिर में पूजा

घटना के बाद आजाद चौक इलाके में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्टर और एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रमजान की शुरुआत और जुमे के दिन होने के कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है। तनाव के बीच दुर्गा मंदिर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरती हुई, मंदिर समिति ने मां दुर्गा का पूजन कर शांति की कामना की। वहीं मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों को नमाज के लिए मस्जिद ले जाया गया। कुछ लोग सड़कों पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Jabalpur News: जबलपुर सिहोरा में दुर्गा मंदिर विवाद ने बढ़ाई तनावपूर्ण स्थिति, 49 लोग हिरासत में

CCTV और ड्रोन से खंगाली जा रही फुटेज

पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, वहीं ड्रोन कैमरों से भी इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मदीना मस्जिद अहले सुन्नत की छत पर पत्थर कैसे और किन परिस्थितियों में इकट्ठा किए गए। यदि अवैध कब्जे या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के प्रमाण मिलते हैं तो बुलडोजर कार्रवाई से भी इनकार नहीं किया जाएगा।

स्थानीय पार्षद और अधिकारियों का बयान

स्थानीय पार्षद ने कहा कि जो हुआ है वह पूरी तरह निंदनीय है और दोनों पक्षों के कृत्य गलत हैं। उन्होंने अपील की कि निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए और दोषियों को सजा दी जाए। पार्षद ने कहा कि न मंदिर टूटना चाहिए और न मजार, शहर में शांति और सौहार्द बना रहे। एडिशनल एसपी सूर्यकांत ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!