कृषि कानूनों के खिलाफ सिहोरा में महापंचायत आज,राकेश टिकैत महापंचायत को करेंगे संबोधित

Author Picture
By Sharma Published On: March 15, 2021

जबलपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ सिहोरा में आज महापंचायत का आयोजन होगा। किसान नेता राकेश टिकैत किसानो को संबोधित करेंगे।

सिहोरा में आयोजित किसान महापंचायत कृषि उपज मंडी में दोपहर 12 बजे होगी। हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की सभावना है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। लगातार बैठकों और उग्र प्रदर्शन के बाद न सरकार माने और न ही किसान। वहीं अब राज्यों में किसान महापंचायत कर किसान नेता राकेश टिकैत को एकजुट कर रहे हैं।