दीपावली और छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Author Picture
By Desk Input Published On: October 23, 2024

जबलपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर तक चलेंगी, जिनमें जबलपुर से दानापुर और रीवा-रानी कमलापति-रीवा शामिल हैं।

छह महीनों में 4 लाख यात्री पकड़े गए
जबलपुर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए चलाए जा रहे टिकट जांच अभियान के तहत पिछले छह महीनों में (1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक) रिकॉर्ड 27.58 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया है।

यूपी-बिहार की ओर बढ़ते हैं यात्री
हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करते हैं।

ट्रेनों की समय सारणी
जबलपुर-दानापुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 01705-06, 15 नवंबर तक हर बुधवार और शुक्रवार को रात 5:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01706: एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 16 नवंबर तक हर गुरुवार और शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होकर, अगले दिन मध्यरात्रि 12:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

ये ट्रेनें जबलपुर के अलावा सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर भी रुकेगी।

रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल: गाड़ी संख्या 01661, 12 नवंबर तक हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01662:एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 13 नवंबर 2024 तक हर रविवार और बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होकर, अगले दिन सुबह 7:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में भी रुकेगी।

पकड़े गए यात्री
मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के मार्गदर्शन में, जांच के दौरान इस वित्तीय वर्ष में बिना टिकट यात्रा के 1 लाख 90 हजार से अधिक मामले पकड़े गए, जिससे किराया और जुर्माने सहित 16.31 करोड़ रुपये की वसूली की गई।

उच्च दर्जे में यात्रा
निम्न दर्जे की टिकट पर उच्च दर्जे में यात्रा करते हुए 2 लाख से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे 11.22 करोड़ रुपये का किराया और जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, यात्रा में निर्धारित मानक से अधिक भार के लगेज के 3,140 मामले भी पकड़े गए, जिनसे 5.40 लाख रुपये से अधिक की वसूली हुई।