Kajal Agarwal: एक फिल्म ने रातों-रात बना दिया साउथ की राजकुमारी, जानिए कैसे एक बैकग्राउंड डांसर बनी करोड़ों दिलों की धड़कन काजल अग्रवाल

Kajal Agarwal आज साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक जाना-माना नाम हैं। उनकी खूबसूरती और अभिनय ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आज यानी 19 जून को काजल अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में जन्मी काजल एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन में उनका सपना था कि वो पत्रकार बने लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई। उन्होंने मुंबई के सेंट ऐन्स हाई स्कूल से पढ़ाई की और फिर केसी कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया। वे आगे जाकर एमबीए करना चाहती थीं लेकिन कुछ कारणों से वो पूरा नहीं हो पाया।

डांसर से की शुरुआत और ऐश्वर्या की बहन बनकर आई नजर

बहुत कम लोग जानते हैं कि काजल ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने शुरू हुए। उन्होंने साल 2004 में फिल्म ‘क्यों! हो गया ना…’ में ऐश्वर्या राय की बहन का रोल किया था। हालांकि इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड में उन्हें अच्छे रोल मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया और वहीं से उनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा। साल 2007 में उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ से साउथ में डेब्यू किया।

‘मगधीरा’ से मिली असली पहचान

साल 2007 में ही काजल अग्रवाल ने ‘चंदामामा’ फिल्म की जिसमें उन्होंने महालक्ष्मी का रोल निभाया था। इस फिल्म से वे चर्चा में आईं लेकिन असली धमाका हुआ साल 2009 में जब उनकी फिल्म ‘मगधीरा’ रिलीज़ हुई। रामचरण के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर कमाल कर दिया और इस फिल्म ने उन्हें साउथ की सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद काजल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘डार्लिंग’, ‘बिज़नेसमैन’, ‘बादशाह’, ‘टेम्पर’ और ‘मिस्टर परफेक्ट’ जैसी हिट फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। इन फिल्मों ने उन्हें साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में पहुंचा दिया।

बॉलीवुड में ‘सिंघम’ से हुई धमाकेदार वापसी

तेलुगू के साथ-साथ काजल तमिल सिनेमा में भी काफी सक्सेसफुल रहीं। उन्होंने ‘विवेगम’, ‘मर्सल’, ‘थुप्पाकी’ और ‘जिल्ला’ जैसी तमिल फिल्मों में काम किया और वहां भी अपनी एक खास जगह बनाई। साल 2011 में उन्होंने बॉलीवुड में दोबारा एंट्री की और इस बार वह किसी छोटे रोल में नहीं बल्कि अजय देवगन के साथ लीड रोल में थीं फिल्म ‘सिंघम’ में। इस फिल्म में उनके काम को बहुत सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद उन्होंने ‘स्पेशल 26’ में अक्षय कुमार के साथ काम किया और वहां भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!