Saturday, April 19, 2025

कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने भेजा जेल

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के हरिहर नगर में एक कलयुगी पिता ने नशे की हालत में अपनी नाबालिग बेटी से ही दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना के समय आरोपी की पत्नी अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट लिखाने थाने जा रही थी। लेकिन उसे उस शंका हुई कि घर में मौजूद उसकी बेटियों के साथ पति मारपीट और दूसरी हरकत कर सकता है। इसलिए वह रास्ते से लौट आई। उसने देखा कि पिता बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। महिला ने शोर मचा दिया और मोहल्ले वालों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस कलयुगी पिता को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि आरोपी तारा सिंह की गिरफ्तारी कर ली गई है। पता चला है कि सोमवार की रात तारा सिंह अपने घर आया था, लेकिन किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। तारा सिंह ने नशे की हालत में पत्नी की मारपीट कर दी। गुस्साई महिला जब थाने जा रही थी, तो तारा सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला को पति की हरकत का आभास हुआ और वह घर लौट आई। यहां पति अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कलयुगी पिता के खिलाफ पुलिस ने पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!