26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कलयुगी मामा ने नाबालिका किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में रहने वाली एक महिला के मासूम बच्चों के साथ पड़ोसी ने ही दुष्कृत्य कर दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। महिला का छह वर्षीय बेटा और पाच वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले उस युवक ने ज्यादती की, जिसे मासूम बच्चे मामा कहकर बुलाते थे। इस मामले में सोमवार रात को यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आरोपित बच्चों को चाकलेट का लालच देकर गलत काम करता है।

 

सीएसपी यूनिवर्सिटी सर्किल रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि सिटी सेंटर स्थित रक्षा विहार कालोनी में रहने वाली एक महिला का पति दिल्ली में चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता है। जबकि महिला रक्षा विहार कालोनी में रखने वाले डाक्टर के यहां नौकरी करती है। महिला रक्षा विहार में ही स्टाफ क्वार्टर में रहती है। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा है, जिसकी उम्र छह वर्ष है। जबकि बेटी की उम्र पांच वर्ष और सबसे छोटी बेटी की उम्र दो वर्ष है। महिला के क्वार्टर के पड़ोस में ही शिवा बाथम नाम का युवक रहता है। जिसे महिला के बच्चे मामा कहकर संबोधित करते थे। अक्सर बच्चे उसके यहां खेलने जाते थे। वह मासूम भाई बहन के साथ ही दुष्कर्म करता था। उसने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

 

19 फरवरी को बालक ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। फिर महिला ने अपनी बेटी से संबंध में पूछा तो उसने भी गलत हरकत करने की जानकारी दी। दो दिन बाद महिला ने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी। महिला यहां अकेली रह रही थी, इसलिए डरी सहमी रहने लगी। सोमवार को उसका पति ग्वालियर आया। इसके बाद यह लोग यूनिवर्सिटी थाने पहुंचे। यूनिवर्सिटी थाने पहुंचकर इन लोगों ने पूरी घटना बताई। महिला पुलिस अधिकारी ने दोनों बच्चों से बात की, इसमें बच्चों ने अपना दर्द बताया। तत्काल पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज की।

 

 

बच्चों से जब पुलिस ने बात की तब सामने आया कि बालक के साथ आरोपित ने पांच बार अप्राकृतिक कृत्य किया। जबकि बालिका के साथ उसने तीन बार ज्यादती की। इस घटना से दोनों बच्चे इतने घबराए हुए थे कि पिछले 15 दिन से घर से बाहर नहीं निकले हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!