27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कमलनाथ बोले- कांग्रेस में टिकट के लिए इतने दावेदार, सर्वे की राय पर देंगे टिकट

Must read

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व सैनिक विभाग का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने सर्वे से टिकट देने के सवाल पर कहा कि पहले का सिस्टम था कि कोई दबाव बनाले या सुझाव दे दें। अब हम सर्वे करा रहे है। ऑल इंडिया कांग्रेस भी सर्वे करा रहा है। कहीं दो से तीन सर्वे हो रहे है। सर्वे में बहुत सारी चीजें कॉमन और विपरीत बातें आती है। हम सर्वे में स्थानीय व्यक्ति को महत्व देना चाहते है। वहां के स्थानीय लोगों की राय क्या है? सर्वे और स्थानीय लोगों की राय के बिना हम कोई फैसला नहीं करेंगे। किसी टिकट पर सभी सहमत नहीं होते। मेरे पास 3500 आवेदन आए है। इनमें से कोई नहीं करता कि मैं हारने वाला हूं। सभी दावा कर रह है कि मैं जीतने वाला हूं।

 

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की है। इसमें कई धर्म के लोग रहते है। आज भारत की इसी संस्कृति को खतरा है। आपको संस्कृति का रक्षक बनना है। सिख, बौद्ध, जैन धर्म का जन्म भारत में हुआ। मणिपुर में रोज लोग मारे जा रहे हैं, तमिलनाडु में हिंदी विवाद, पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। अब आपको हमारी संस्कृति का रक्षक भी बनना पड़ेगा। आपने देश सेवा की, अब समाज सेवा करनी है। चार महीने बाद कांग्रेस की सरकार आ रही है। मंत्रालय में आपका आईडेंटी कार्ड ही गेट पास होगा।

 

उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण आज हम सुरक्षित है। पहले सैनिकों के भक्त हुआ करते थे, लेकिन आज मोदी भक्ति चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में असल मुद्दोंं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे लाए जाते है, जिससे जनता भावुक हो जाए। बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं होगी। 2019 में सर्जिकल स्ट्राइकल और पाकिस्तान को लेकर आए थे। अलगे चुनाव में चीन की बात करेंगे।

 

 

प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्ट प्रदेश बन गया है, नौजवानों की मुझे फिक्र है। यहां भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। बिना पैसा लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इन्होंने प्रदेश की छवि भ्रष्ट कर दी है। उन्होंने पीएम के दौरे पर कहा कि आएं वो पूरा प्रयास करें। वो मस्जिद, चर्च कहीं चले जाए। जनता बहुत समझदार है। यह लोग सीएम शिवराज सिंह से चुनाव को डायवर्ट करना चाहते हैं। नाथ बोले मेरा मुकाबला भाजपा से है।

 

भाजपा से बहुत से लोग आना चाहते हैं। बीजेपी से आने वाले नेताओं को कांग्रेस के लोकल यूनिट से इजाजत लेनी होगी। किसी भी बीजेपी नेता की हेलीकॉप्टर लेंडिंग नहीं होगी। सीएम के विपक्ष को मेंढक, बंदर कहने पर नाथ बोले कि इनके पास कुछ बचा नहीं है। यह बौखलाए हुए है। पैसा, पुलिस और प्रशासन बस बचा है।

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!