22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कमलनाथ ने बताया जन्मदिवस, तो BJP ने घेरा 

Must read

भोपाल। आज राजीव जी का जन्मदिवस है। रविवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि के दिन कमलनाथ के इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी कोइ नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए यह बयान दिया था। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा- उनकी याददाश्त ही ऐसी है। वे कुछ भी भूल जाते हैं।

 

गृहमंत्री ने कहा, सिर्फ जयंती वाली बात नहीं, कमलनाथ ने यह भी कहा कि शुभ दिन है। इससे उनकी उम्र का अंदाजा समझ लीजिए। 75 साल से ऊपर की उम्र का अंदाजा ऐसा हो गया है कि दीपक सक्सेना जी से दिग्विजय सिंह को जिताने की अपील कर गए थे। वे विधानसभा की कार्रवाई को बकवास कह देते हैं। महिला नेता को आइटम कह देते हैं। अब उन पर उम्र हावी हो गई है। जो घोषणाएं वे कर रहे हैं, चुनाव आते-आते सारी घोषणाएं भूल जाएंगे।

 

मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है, पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी की पुण्यतिथि को जयंती बता रहे हैं। शुभ दिन बता रहे हैं। कमलनाथ जी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें इलाज की जरूरत है। कांग्रेस के नेताओं से अपील है कि वे कमलनाथ जी का इलाज कराएं। वरना हम इलाज कराने को तैयार हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी आग्रह है कि कमलनाथ जी का अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं, ताकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक हो जाए।

 

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की थी। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमलनाथ समेत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। संबोधन के दौरान कमलनाथ ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि की बजाय जन्मदिवस होना बताया था। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले बीजेपी नेताओं से कहा था, मुझे खुशी है कि आप सबने आज कांग्रेस में प्रवेश इस शुभ दिन में किया है।

 

रविवार को हरदा से बीजेपी नेता दीपक सारण ने कांग्रेस जॉइन कर ली थी। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हो गए। दीपक सारण कृषि मंत्री कमल पटेल के करीबी रहे हैं। उन्होंने अचानक कांग्रेस जॉइन कर मंत्री और BJP को झटका दे दिया। दीपक करीब 15 साल से बीजेपी में थे। मंत्री पटेल की कोर टीम ही बूथ पर बैठने से लेकर चुनाव संचालन की पूरी जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी। माना जा रहा है कि पटेल इसीलिए खुलकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के सामने आ गए

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!