उपचुनाव के लिए कमलनाथ ने मांगा युवाओ का योगदान

0
534
kamalnath
kamalnath

अशोकनगर। प्रदेश की 27 सीटों पर आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने दमखम से लड़ने के लिए रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी है। देश भर के वरिष्ठ नेताओ के दौरे के साथ ही पदाधिकारियों से ऑनलइन जुड़कर राजनितिक चर्चा कर जीत के लिए मंथन किया जा रहा है। खासकर युवाओ पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। 

युवाओ को कांग्रेस की रीति नीति और योजनाए समझाने के लिए गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एनएसयूआई के प्रमुख पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। कमलनाथ ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा विधानसभा की समस्याओ के अनुरूप एक अलग मेनिफेस्टो बनाया जायेगा और जनता के बीच में रखा जायेगा।  यह चुनाव उपचुनाव नहीं है यह मध्यप्रदेश को बचाने का चुनाव है। इसलिए जनता अब कांग्रेस को चुने। 

अशोकनगर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन त्यागी ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष से हुई ऑनलाइन चर्चा में 200 से अधिक पदाधिकारी शामिल थे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा की मध्यप्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार स्थापित करने के लिए युवाओं को योगदान देना होगा। सचिन त्यागी ने कमलनाथ से कहा की हमने अशोकनगर विधानसभा की  269 पोलिंग बूथ पर प्रत्येक एनएसयूआई का एक एक कार्यकर्ता बनाने की योजना बनाई है। जिसको लगभग हमने 60 प्रतिशत पूरा कर लिया है। एनएसयूआई द्वारा उस ब्लॉक को गोद लिया गया है,जो कांग्रेस के लिए सबसे कमजोर है और हम इस ब्लॉक को जीताने की जिम्मेदारी लेते है। कमलनाथ द्वारा त्यागी की बात को सराहा गया।     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here