वाहन पर चढ़कर कावड़िया डीजे पर डांस कर रहे थे, करंट से एक की मौत चार झुलसे

इंदौर। कांवड़िए डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। कुछ डीजे वाहन पर चढ़कर नाच रहे थे। एक कावड़िए का हाथ बिजली के तार से टकरा गया। इससे वाहन पर करंट फैला और लोग नीचे गिरने लगे। कुछ कावड़िए डीजे वाहन की छत पर ही गिर गए। एक युवक की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दहला देने वाली यह घटना महू के सिमरोल थाना क्षेत्र की है।

सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने बताया कि कावड़िए सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ग्राम मेंमदी में डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान दो डीजे आपस में कॉम्पीटिशन कर रहे थे। डीजे 11 हजार केवी की बिजली लाइन के नीचे से चल रहे थे। इस दौरान डीजे वाहन पर खड़े युवक का हाथ लाइन से टकरा गया। इससे डीजे वाहन पर भी करंट फैल गया।हादसे में रौनक की मौत हो गई। लोकेश और अतुल का इलाज महू में चल रहा है। शिव नामक एक युवक को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!