G-LDSFEPM48Y

किन्नरो ने युवक को घसीट घसीट कर पीटा, ये है पूरा मामला

सतना। प्रयागराज से मैहर आए 4 किन्नरों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे एक युवक को घसीटते हुए पीटते हुए नजर आ रहे हैं। किन्नर लात-घूंसे और बर्तन से पिटाई कर रहे हैं। सतना में छेड़छाड़ करने पर एक युवक को किन्नरों ने घसीटते हुए खूब पीटा। किन्नरों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। मना करने पर एक युवक ने किन्नर को चांटा मार दिया था। इसके बाद किन्नर भड़क गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है।

 

प्रयागराज से आए किन्नरों की एक टोली इन दिनों मैहर के एक लॉज में रुकी है। इन्हीं में से 4 किन्नर शुक्रवार रात स्टेशन रोड से जा रहे थे। श्रीराम भंडार के सामने बैठे कुछ युवकों ने इनपर कमेंट कर दिया और छेड़ने लगे। किन्नरों ने पहले अनदेखा की। फिर किन्नरों ने उनसे बदतमीजी करने से मना किया। इसके बाद एक युवक किन्नरों के पास गया और एक किन्नर को चांटा मार दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक के चांटा मारते ही चारों किन्नर भड़क गए। उन्होंने तुरंत उस युवक को पकड़ा और पीटने लगे। साथी को पिटता देख बाकी लड़के वहां से भाग गए। किन्नरों ने युवक को पहले तो थप्पड़ मारे। जब वह भागने लगा तो एक किन्नर ने दुकान से स्टील का बर्तन उठाया और युवक पर दे मारा, जिससे वह गिर गया। इसके बाद एक किन्नर ने उसका हाथ पकड़ा और घसीटने लगा। बाकी की 3 किन्नरों में किसी ने लातें मारीं तो कोई मटके से पीट रहा था। हालांकि, मौका मिलते ही युवक भाग गया।

मैहर पुलिस का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड पर कोई हंगामा हुआ है। हम जब तक वहां पहुंचे तब तक युवक भाग चुका था, मामला पूरा शांत हो चुका था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!