G-LDSFEPM48Y

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘लाडली बहना’ शिवराज की नहीं, हिमंत सरमा की योजना

नागपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कहकर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है कि उन्होंने बताया कि बहुप्रचारित ‘लाडली बहना’ योजना वास्तव में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की देन है। हिमंत सरमा ने मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस योजना की जानकारी दी थी… इसके बाद इस योजना को मध्यप्रदेश में और अब महाराष्ट्र में लागू किया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को मातृ शोक पर सांत्वना देने के लिए सोमवार शाम नागपुर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने ‘लोकमत समाचार’ से खास बातचीत की गई। मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में लागू इस योजना को शिवराज सिंह चौहान की देन माना जाता है, दावा है कि इसी योजना की वजह से भाजपा मध्यप्रदेश में पुन: सरकार बना सकी। बहरहाल, मोहन यादव ने इसका श्रेय हिमंत बिस्व सरमा को दिया… उन्होंने कहा कि अब यह योजना महाराष्ट्र में भी लागू की गई है और इसका लाभ भाजपा को अवश्य होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी को बम्पर जीत हासिल होगी।

मुख्यमंत्री ने संघ मुख्यालय में दी कामकाज की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय भी पहुंचे… जहां पहुंचकर संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। चर्चा है कि उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक एवं राज्य सरकार के कामकाज पर रिपोर्ट सौंपी है। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया कि यह केवल औपचारिक मुलाकात थी. वे शहर में थे, इसलिए संघ मुख्यालय चले गए। कहा जा रहा है कि संघ पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने पर उनकी सराहना की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!