22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP में लाड़ली बहना योजना उत्सव आज से शुरू

Must read

भोपाल। एमपी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को महिलाओं के खाते में 1,000 रुपए भेजने के पहले प्रदेश के सभी जिलों में 8 जून से 3 दिवसीय महोत्सव शुरू हो रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आज 8 जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाएं घरों में दीया जलांएगे, जगह-जगह नृत्य नाटिका का आयोजन होगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि महोत्सव का हिस्सा बनेगा।

अधिकारियों की माने तो प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाली 1 हजार रुपए की राशि से वह स्वयं तथा बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि के लिए पौष्टिक खाद्य सामग्री जैसे फल सब्जी आदि खरीद सकेंगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य, उपचार में और स्वयं के व्यवसाय में इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा।

 

एमपी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा था कि योजना में 1 करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण 7 जून तक किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 8 जून को विशेष ग्राम सभाएं होगी। जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का आहरण कर बैंक में 5 जून को जमा करा दी गई है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शाम को 6 बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा, वातावरण उत्साह से भरा होगा।

राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियाँ भी होंगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!