लाखन सिंह यादव बताएं कि बसपा से कांग्रेस में जाने के लिए वह कितने नोटों में बिके थे – इमरती देवी 

ग्वालियर :- मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार कैबिनेट मंत्री बनी डबरा की पूर्व विधायक इमरती देवी रविवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंची और उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए  कमलनाथ सरकार  के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा की जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते लाखन सिंह यादव बताएं कि बसपा से कांग्रेस में जाने के लिए वह कितने नोटों में बिके थे।

ग्वालियर प्रवास पर पहुंची इमरती देवी का यहां उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वे अपने शासकीय आवास पहुंची और पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वे अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खड़ी है और जब तक जीवन है तब तक उनका साथ नहीं छोडूंगी। 
 
वहीं पूर्व मंत्री लाखन सिंह द्वारा इमरती देवी पर रुपए लेकर पार्टी छोड़ने के बयान पर उन्होंने कहा की लाखन सिंह पहले बताएं कि बसपा से कांग्रेस जाने के लिए उन्होंने कितने रुपए लिए थे, जिनके घर शीशे के हो वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं। मैं तो अपने नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ थी और रहूंगी उनके कहने पर कांग्रेस से भाजपा में आई हूं।
 
टाइगर मंच पर दहाड़ता है, कांग्रेसी चूहे बिल में घुसे है
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा टाइगर जिंदा है के बयान पर कांग्रेसियों द्वारा की जा रही टिप्पणी पर इमरती देवी ने कहा की टाइगर मंच से दहाड़ता है और कांग्रेसी चूहे बिल में घुस कर फुसफुसा रहे हैं। सिंधिया जी के भाजपा में जाने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है इसलिए वे उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!