22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

लखपति दीदियों का सपना होगा साकार, 11 लाख दीदियों को मिलेंगे प्रमाण पत्र… मामा कर रहे अपना वादा पूरा!

Must read

 

नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त 2024 को महाराष्ट्र के जलगांव में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 11 लाख लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे और साथ ही सामुदायिक निवेश फंड (रिवॉल्विंग फंड) और बैंक ऋण की घोषणाएं करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलगांव में आयोजित समारोह में 2500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे। इस फंड से 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 5000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी जारी करेंगे, जिससे 2,35,400 स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को फायदा होगा। इस अवसर पर लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और लगभग 30,000 स्थानों के जिला मुख्यालय, सीएलएफ वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

लखपति दीदियाँ ऐसी महिलाएँ हैं, जो सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित करती हैं। इन महिलाओं ने न केवल अपने परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला है, बल्कि समाज में आदर्श भी प्रस्तुत किया है। वर्तमान में सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदियाँ बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है और अगले 3 वर्षों में 3 करोड़ लखपति दीदियाँ बनाने का लक्ष्य रखा है।

मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों के परिवारों को एक लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय अर्जित करने के लिए एक संरचित प्रक्रिया अपनाई है। इसमें राष्ट्रीय संसाधन व्यक्तियों को सक्षम बनाना, राज्य स्तर पर मास्टर प्रशिक्षकों को विकसित करना और व्यवसाय योजना, वित्तपोषण और अभिसरण प्रक्रिया पर सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) को प्रशिक्षित करना शामिल है। वर्तमान में, 3 लाख सीआरपी का कैडर इस प्रक्रिया में मदद कर रहा है और कुछ सीआरपी को इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान राज्यवार लखपति दीदीयों की संख्या की सूची भी प्रस्तुत की। इस सूची में 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 15 लाख लखपति दीदियों के नाम शामिल हैं।

 

15 लाख लखपति दीदीयों की राज्यवार सूची…. 

क्रम संख्या | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | एसएचजी सदस्यों का लक्ष्य

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 240
  2. आंध्र प्रदेश – 1,22,160
  3. अरुणाचल प्रदेश – 1,260
  4. असम – 52,800
  5. बिहार – 1,81,260
  6. छत्तीसगढ़ – 46,920
  7. दादरा नगर हवेली – 180
  8. गोवा – 660
  9. गुजरात – 44,580
  10. हरियाणा – 10,740
  11. हिमाचल प्रदेश – 4,980
  12. जम्मू और कश्मीर – 13,980
  13. झारखंड – 50,640
  14. कर्नाटक – 47,580
  15. केरल – 53,580
  16. लदाख – 180
  17. लक्षद्वीप – 60
  18. मध्य प्रदेश – 96,240
  19. महाराष्ट्र – 1,04,520
  20. मणिपुर – 3,060
  21. मेघालय – 6,120
  22. मिजोरम – 1,080
  23. नागालैंड – 1,800
  24. ओडिशा – 97,200
  25. पुडुचेरी – 660
  26. पंजाब – 9,660
  27. राजस्थान – 67,620
  28. सिक्किम – 840
  29. तमिलनाडु – 54,000
  30. तेलंगाना – 67,500
  31. त्रिपुरा – 6,780
  32. उत्तर प्रदेश – 1,73,520
  33. उत्तराखंड – 7,200
  34. पश्चिम बंगाल – 1,70,400

कुल – 15,00,000

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!