G-LDSFEPM48Y

बाइक से घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

बुरहानपुर। नेपानगर तहसील के तहत आने वाले ग्राम घाघरला में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घाघरला निवासी मनीष पर देर रात तेंदुआ ने हमला कर दिया। मनीष ने बताया कि वह रात 8 बजे नावरा से घाघरला मोटर साइकिल से आ रहा था। तभी रास्ते में अचानक तेंदुए ने हमला कर युवक को पंजा मारकर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन रक्षक दिनेश सोनेवने ने वन विभाग को जानकारी दी। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे नेपानगर, घाघरला, चांदनी, मांडवा सहित आसपास के क्षेत्र में पहले घना जंगल था। यहां काफी संख्या में वन्यप्राणी हैं। जंगल कटाई के कारण वन्यप्राणी रोड पर आ जाते हैं। हादसे के शिकार भी होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!