इंदौर में तेंदुआ ने किया हमला एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार घायल

इंदौर |  मध्यप्रदेश रालामंडल से निकला तेंदुआ गुरुवार को लिंबोदी स्थित रहवासी क्षेत्र में देखा गया। इस दौरान तेंदुए ने कुल चार लोगों को घायल कर दिया है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

बुधवार रालामंडल से निकला तेंदुआ न्यू रानीबाग में देखा गया था। गुरुवार सुबह जब सर्चिंग हुई तो वह लिम्बोदी क्षेत्र में मिला। वन विभाग की टीम जब उसके पीछे भागी तो वह खेमराज राठौर के घर में जा घुसा। इस समय खेमराज बाथरूम में नहा रहे थे और उनकी पत्नी पद्मा किचन में खाना बना रही थी। तेंदुए ने उनकी पत्नी पर पीछे से वार किया, जिससे पंजा लगने के कारण उनकी पीठ पर खरोंच आई हैं। चिल्लाई महिला की आवाज जब पति ने सुनी तो वे भी घर के बाथरूम से बाहर निकले तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया।

 

 

 

तेंदुए ने खेमराज को भी घायल कर दिया। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से निकलकर यहां बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया, जहां चौकीदार सुखलाल के नाती खेल रहे थे। तेंदुए ने एक नातिन को पकड़ लिया और उसका सिर मुंह में दबा लिया, यह देख बच्चे की मां और चौकीदार चिल्लाए तो वह बच्चे को छोड़ चौकीदार पर लपक गया और उसका हाथ अपने जबड़े में भर लिया इसके बाद वहां कुछ और लोग डंडे लेकर आए और चौकीदार के साथ तेंदुए के पीछे दौड़े। तेंदुआ इसी मल्टी की बाथरूम में जाकर छुप गया, जहां वन विभाग की टीम जब वहां पहुंची और तेंदुए को बेहोश कर पकड़ने का प्रयास किया तो इस दौरान वन विभाग का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!