30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

चिड़ियाघर में शेरों का कुनबा बढ़ा, शेरनी मीरा ने दो शावकों को दिया जन्म

Must read

ग्वालियर।शहर के गांधी प्राणी उद्यान में एक बार फिर शेरों का कुनबा बढ़ गया है। चिड़ियाघर में सफेद शेरनी मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है। जिनमें से एक शावक सफेद और एक पीला हैं।2010 में दिल्ली से ग्वालियर लाई गई सफेद शेरनी मीरा ने ग्वालियर चिड़ियाघर में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया हैं।इससे पहले मीरा ने 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था।

आपको बता दें,कि गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2010 में नेशनल जूलोजिकल पार्क नई दिल्ली से व्हाईट टाइगर मादा जमुना ग्वालियर लाई गई थी,तभी से चिड़ियाघर में संरक्षित शेरों के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में मादा मीरा एवं उसका एक पीला शावक स्वस्थ्य हैं, परंतु दूसरा नवजात शावक अस्वस्थ दिख रहा है, जिसकी गर्दन जन्मजात असमान्य है, जिसके लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा उपचार हेतु देश के वरिष्ठ पशु चिकित्सकों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा है। चिड़िया घर के चिकित्सकों के अनुसार अभी मादा मीरा को भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध, उबले हुए अंडे दिए जा रहे हैं। निगमायुक्त आशीष तिवारी द्वारा चिड़िया घर प्रभारी को निर्देशित किया है, कि शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही उन्हें तीस से चालीस दिन तक आइसोलेशन में रखा जाए। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!