G-LDSFEPM48Y

असिस्टेंट मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति बरामद

इंदौर। लोकायुक्त की टीम ने इंदौर के आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा है। यह कार्रवाई इंदौर, धार, और मानपुर में पांच ठिकानों पर एक साथ की गई। धार में मंडलोई का बंगला, इंदौर में उनके भाई हेमराज का निवास और मानपुर में उनके भांजे का फार्म हाउस शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 5.60 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियां मिलीं। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंडलोई भाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें लोकायुक्त को मिली मिल रही थीं, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। जांच में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के कई तथ्य सामने आए। जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को कई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिली हैं। लोकायुक्त को सर्चिंग के दौरान अभी तक 5 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसके बाद लोकायु्क्त एसपी ने अलग-अलग पांच टीमें गठित कीं। इन टीमों ने एक साथ इंदौर-मानपुर-धार में रेड मारी।

लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की हुई है। जांच के दौरान तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार पाई गई है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है। इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!