Home एमपी समाचार प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर चली लू, पारा 41...

प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर चली लू, पारा 41 डिग्री पर

state

ग्वालियर | मध्यप्रदेश दो साल बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर से ग्वालियर में लू चली। इससे पहले 5 अप्रैल 2019 को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 41 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इससे शहर लू की चपेट में रहा। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। साथ ही जो सड़कों पर निकले थे, वह छांव ढूंढते हुए नजर आए। रात का तापमान भी 24 घंटे में 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 17.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से गर्म हवा आ रही हैं।

इस कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ा है। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय हो चुका है। अब नया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से सक्रिय हो रहा है। लेकिन अभी दो दिन अंचल में लू चलने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version