स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा को भगाकर ले गया प्रेमी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बामोरकला थाना क्षेत्र के चक जनकपुर गांव से साढ़े सत्रह साल की एक 11वीं कक्षा की छात्रा आठ जनवरी को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत बामोरकला थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने एक युवक पर भगा कर ले जाने के शक जताया था। बामोरकला थाना पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

 

पुलिस पड़ताल में पता चला कि उक्त नाबालिग किशोरी को एक युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। इसके बाद नाबालिग प्रेमिका को उसका प्रेमी बालिग होने के चार माह पहले ही आठ जनवरी की रात भगा कर ले गया। बामोरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने बताया कि युवक नाबालिक किशोरी को अहमदाबाद तक ले पहुंचा था। पुलिस की दबिश के चलते दोनों उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। बीते शाम बामोरकला बस स्टैंड से नाबालिक किशोरी को दस्तयाब कर लिया।

 

नाबालिग किशोरी ने बताया कि उक्त युवक उसे अहमदाबाद लेकर पहुंचा था। जहां वह दोनों किसी फैक्ट्री में कामकर कुछ समय काटते परंतु पुलिस के दबाव के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!