Saturday, April 19, 2025

प्रेमी प्रेमिका प्रॉफिट का झांसा देकर लोगो से करते है करोड़ों की ठगी

इंदौर। इंदौर में पुणे पुलिस ने एख बंटी और बबली की जोड़ी को पकड़ा है। ये कपल लोगों को प्रॉफिट का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करते हैं। कपल बीएमडब्लयू कार और थार जैसी लग्जरी कारों में घूमते हैं। लिव इन में रह रहे इस कपल ने अपने पुणे के दोस्त से एक करोड़ की ठगी की। उसे तीन लाख के प्रॉफिट का वादा किया। रुपए लेने के बाद दोस्त का फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद पुणे में कपल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुणे पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

पुणे में रहने वाले राहुल जायसवाल ने बताया, इंदौर में एमबीए की पढ़ाई के दौरान पुष्पेन्द्र सोलंकी (42) से दोस्ती हुई थी। अगस्त 2019​​​​​​​ में पुष्पेन्द्र ​​​​​​​ने बताया कि इंदौर में वह एक्यूमेन फूड स्टफ ट्रेडिंग नाम से कंपनी चलाता है। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका मंगवानी (34) ​​​​​​​मदद करती है। कंपनी के जरिए ड्रायफ्रूट और अन्य सामान इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करते हैं। पुष्पेन्द्र ​​​​​​​और प्रियंका ने राहुल से इन्वेस्टमेंट के नाम पर डेढ़ साल में एक करोड़ रुपए की राशि ले ली। डॉक्यूमेंट्स में हर महीने तीन लाख रुपए का प्रॉफिट देने की बात भी कही। मई 2020 के बाद राहुल का फोन उठाना बंद कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक पुष्पेन्द्र की पहले शादी हो चुकी है, उसकी दो बेटियां भी हैं। वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहता। इंदौर में प्रियंका के साथ लिव इन में रहता है। पुष्पेन्द्र मंहगी गाड़ियों का शौकीन है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक अभी वह मामले में आरोपियों को लेकर फिर से इंदौर आएगी। जहां उनसे प्रकरण के संबंध में दस्तावेज भी जब्त किए जाएंगे।

 

राहुल द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुणे पुलिस को पुष्पेन्द्र और प्रियंका के बारे में जानकारी मिली थी कि वह कनाड़िया इलाके के पलाश पैलेस से कंपनी चला रहे हैं। इसके बाद पुणे पुलिस इंदौर आई और कनाड़िया पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुणे ले गई। इससे पहले पुणे पुलिस ने पुष्पेन्द्र और प्रियंका को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था। यहां उनसे पूछताछ के लिए रिमांड भी मांगा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!