31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, अब इतने का मिलेगा सिलेंडर 

Must read

नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मार्च महीने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी है। आज 1 मार्च को बगैर सब्सिडी वाले 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। ताजा कीमतों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में कीमतें बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपए पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब राजधानी दिल्ली में नई कीमतें लागू होने के बाद 19 किलो के गैस सिलेंडर का नया दाम 2,012 रुपए हो गया है। नई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं।

 

वहीं दूसरी ओर 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपए होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने अपडेट की जाती है। बीते माह की बात की जाए तो फरवरी 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई थी। 14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

 

दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमत 105 रुपए बढ़ाकर 2,012 रुपए हो गई है। पहले कीमत 1,907 रुपए थी। कोलकाता में एक वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 108 रुपए बढ़कर 2,095 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 1,987 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1857 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2145.5 रुपए हो गई है। 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 3.12 फीसदी बढ़कर 100.99 डॉलर प्रति बैरल हो गई, वहीं दूसरी ओर WTI क्रूड का भाव 0.67 प्रतिशत बढ़कर 96.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

 

ऐसे चेक करें अपने शहर LPG का भाव

LPG सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए सरकारी तेल कंपनी OIC की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सभी कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर की कीमत देख सकते हैं।

 

सिलेंडर की नई कीमत

 

दिल्ली में कीमत 899.50 रुपए

कोलकाता में कीमत 926 रुपए

मुंबई में कीमत 899.50 रुपए

चेन्नई में कीमत अब 915.50 रुपए

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!