24.5 C
Bhopal
Friday, October 18, 2024

लाड़ली लक्ष्मी योजना का मजाक उड़ाया, लोगों में भ्रम फैलाया, कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष पर मामला दर्ज

Must read

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने भ्रामक मैसेज वायरल करने के आरोप में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज किया है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी।

दरअसल मध्यप्रदेश में कांग्रेस स्पीक अप कैम्पेन चला रही है। इस कैम्पेन का उद्देश्य प्रदेश में बेटियों और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना था, लेकिन कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव द्वारा एक गाना शेयर करने के बाद इस कैम्पेन ने राजनीतिक हलकों में बवाल खड़ा कर दिया।

गाने पर विवाद
मितेंद्र सिंह यादव ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक गाना बजाया गया था। उन्होंने इस गाने को “मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना का एक और गाना” कहते हुए पोस्ट किया। गाने के बोल थे “घर-घर में खौफ हो”, जिससे बीजेपी ने आपत्ति जताई और इसे प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश करार दिया।

बीजेपी की प्रतिक्रिया
बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने भी भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में मितेंद्र सिंह यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में कहा गया कि यह गाना मुख्यमंत्री और राज्य की लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाता है और मध्यप्रदेश में भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह वीडियो राज्य और मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश है।

वीडियो डिलीट
विवाद के बाद मितेंद्र सिंह यादव ने अपने X अकाउंट से वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन बीजेपी ने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की इस कैम्पेन का मकसद सिर्फ लोगों में भ्रम फैलाना और राज्य की शांति को भंग करना है।

FIR की कॉपी

कांग्रेस का बेटी बचाओ अभियान
गौरतलब है कि कांग्रेस ने गांधी जयंती से बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका मकसद प्रदेश में बेटियों और महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना था। कांग्रेस के इस अभियान में वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन पहले ही दिन इस तरह के विवाद ने इस कैम्पेन को नई दिशा दे दी है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!