G-LDSFEPM48Y

मप्र के गृहमंत्री का आरोप कृषि बिल के विरोध को लेकर अब किसानों को भड़का रही है कांग्रेस

भोपल | केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में हो रहे किसान आंदाेलन को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले CCA, NRC तथा GST को लेकर देश में भ्रम फैलाया था। अब कांग्रेस किसानों को भड़का रही है। मिश्रा ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर आए बयान पर कहा कि हरियाणा व पंजाब में रॉबर्ट वाड्रा ने जमीन हड़पी है।

राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को इस पर सफाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में सर्वाधिक समय तक शासन किया। किसान कर्ज में जन्म लेता था और कर्ज में ही उसकी मौत हो जाती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। बता दें कि केंद्रीय कृषि बिल के खिलाफ किसान धरना देने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसान भी दिल्ली रवाना हुए हैं, लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में रोक लिया गया है।

 

ये भी पढ़े :अर्नब को अंतरिम बेल देने के कारणों को SC ने किया स्पष्ट, कहा- पुलिस FIR में लगाए गए आरोप नहीं हुए साबित   

कृषि बिल के विरोध करने पर मप्र के किसान नेता एवं भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवकुमार दस साल पहले शिवराज सरकार के खिलाफ भोपाल में बड़ा आंदोलन कर चुके हैं। पहली बार शिवकुमार उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब 20 दिसंबर 2010 को 15 हज़ार किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से भोपाल घेर लिया था। मुख्यमंत्री निवास से लेकर शहर के सभी प्रमुख रास्तों को किसानों ने जाम कर दिया था।

ये भी पढ़े : मास्क गले में लटकाने वाले हो जाए अलर्ट, पुलिस दर्ज करेगी FIR 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!