PHQ में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की कोरोना से मौत , AIIMS में चल रहा था ईलाज

Author Picture
By Sharma Published On: January 4, 2021
DSP

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि PHQ के फोरेंसिक डिपार्टमेंट में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया गया कि सुनील शर्मा का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था, वहीं, आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से डीएसपी की पहली मौत है।

ये भी पढ़े :एक्शन मोड में CM शिवराज, 2021 वर्किंग प्लान को लेकर करेंगे बड़े फैसले

वहीं, दूसरी ओर आज प्रदेश में आज 714 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 82 हजार 368 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 68 हजार 988 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 980 हो गई है। वहीं, आज 827 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं तो 14 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े :मां-बेटी के यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद तीन लोग पर मामला दर्ज 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप