Home प्रदेश इंदौर मध्यप्रदेश की बढ़ी चिंता: UK से लौटा यात्री पाया गया पॉजिटिव 

मध्यप्रदेश की बढ़ी चिंता: UK से लौटा यात्री पाया गया पॉजिटिव 

FILE PHOTO

इंदौर।ब्रिटेन में मिले कोरोना के जिस नए स्ट्रेन को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है, उसे लेकर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चिंता ओर अधिक बढ़ गई है। 18 दिसंबर को यूके से इंदौर लौटे 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को युवक को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अब जांच के लिए पुणे की वायरोलॉजी लैब या एनसीडीसी दिल्ली में से कही भी वायरस का म्यूटेशन पता करने के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। मरीज का परिवार जूना रिसाला में रहता है और उनके परिवार के सदस्यों को सेवाकुंज अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब उनके संपर्क में आए लोगो की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुटा हुआ है।

 

ये भी पढ़े :   निलंबित DIG को कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा, करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप   

मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कोरोना के लक्षण भी कम दिखाई दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक ब्रिटेन से लौटे 125 यात्रियों को ट्रेस किया। जिसमे से अब तक कुल 68 यात्रियों के टेस्ट हुए हैं। जिनमें से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। सुपरस्पेशलिटी के अधीक्षक ने बताया कि पुणे की वायरोलॉजी लैब और एनसीडीसी दिल्ली में से कही भी वायरस का म्यूटेशन पता करने के लिए सैंपल्स बाहर भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़े :  Christmas and New Year celebrations में नहीं बजेगा DJ,जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश   

हालांकि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार रात को आने के बाद मरीज को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सवाल ये भी उठ रहे है कि युवक के भारत लौटने के बाद इंदौर आने तक वो किन किन लोगों के संपर्क में आया होगा। स्वास्थ्य विभाग को उनतक पहुंचना आसान नहीं होगा।

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version