Mahavatar Narasimha: OTT पर कब आएगा भगवान नरसिंह का डिजिटल अवतार? रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की गुप्त जानकारी लीक

साउथ सिनेमा की एनिमेटेड पौराणिक फिल्म ‘Mahavatar Narasimha‘ इन दिनों चर्चा का बड़ा कारण बन गई है। 25 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। खास बात ये है कि यह एक एनिमेटेड फिल्म है फिर भी इसने बड़े बजट की फिल्मों को भी कमाई में पीछे छोड़ दिया है।

भगवान विष्णु के अवतार की अनोखी प्रस्तुति

यह फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की पौराaणिक कथा पर आधारित है। इसमें उनके भक्त प्रह्लाद की श्रद्धा और हिरण्यकश्यप के अत्याचारों को दमदार ढंग से दर्शाया गया है। निर्देशक अश्विन कुमार ने इस फिल्म में VFX और ग्राफिक्स के जरिए कथा को इतना प्रभावशाली बनाया है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर महा धमाका

करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 दिनों के अंदर 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। खास बात यह है कि अकेले हिंदी बेल्ट से ही 68 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इन आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि दर्शकों को पौराणिक कथाओं का नया रूप बेहद पसंद आ रहा है।

OTT पर रिलीज़ को लेकर बढ़ा इंतज़ार

अब जब फिल्म ने थिएटर में अपना जलवा दिखा दिया है तो दर्शकों को इसके OTT रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज़ होगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही हफ्तों में इसका डिजिटल प्रीमियर हो सकता है।

भारतीय एनिमेशन को मिला नया मुकाम

‘महावतार नरसिंह’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत में भी उच्च स्तर की एनिमेटेड फिल्में बनाई जा सकती हैं। अब तक एनिमेशन को बच्चों तक सीमित माना जाता था लेकिन इस फिल्म ने पूरे परिवार को थिएटर तक खींच लाया है। इसकी कहानी, डायलॉग्स और विजुअल्स ने भारतीय एनीमेशन सिनेमा को एक नई दिशा दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!