उज्जैन में बड़ा हादसा, गैस बॉटलिंग प्लांट की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत 

  1. उज्जैन। घट्टिया स्थित गैस प्लांट में गुरुवार दोपहर हादसा हो गया। प्लांट के गैस टैंक को पानी से साफ करने के दौरान एक कर्मचारी फिसलकर उसमें गिर गया, उसे बचाने के चक्कर में दूसरा कर्मचारी भी टैंक में गिर गया। देर शाम तक दोनों कर्मचारियों को टैंक से निकाला नहीं जा सका था। ग्रामीण व दोनों कर्मचारियों के स्वजन प्लांट पर एकत्र हो गए थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों की मौत हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है। हालांकि सुबह तक इनके शव नहीं मिल सके थे।

 

 

उसी दौरान उसका पैर फिसला और वह टैंक में जाकर गिर गया, उसे बचाने के दौरान राजेंद्रसिंह भी गिर गया। दो कर्मचारियों के टैंक में गिरने की जानकारी मिलने के बाद सभी कर्मचारी वहां एकत्र हो गए थे। मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। टीआइ विक्रमसिंह चौहान व एसडीएम गोविंद दुबे व अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। देर शाम तक दोनों कर्मचारियों को टैंक से निकालने के लिए बचाव अभियान जारी था, सुबह भी यह क्रम जारी रहा।

 

टैंक में दो कर्मचारियों के गिरने की सूचना पर उनके स्वजन व ग्रामीण प्लांट के बाहर एकत्र हो गए थे। अधिकारियों ने सारे गेट बंद कर दिए थे। इसको लेकर लोगों में खासा था। लोगों ने हंगामा किया तो टीआइ व अधिकारियों ने समझाइश दी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!