आंधी और तेज बारिश से महाकाल लोक की कई मूर्तियां गिरी

उज्‍जैन। शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आंधी के कारण महाकाल लोक में कई मूर्तियां नीचे गिर गई। दोपहर बाद शहर का मौसम अचानक बदला और देखते ही देखते तेज हवा और आंधी के साथ बारिश आरंभ हो गई।

 

जानकारी के अनुसार हवा का जोर इतना तेज था कि महाकाल लोक में लगी अनेक मूर्तियां उखड़कर जमीन पर गिर गई। बताया जाता है कि जिस समय आंधी और बारिश का दौर आरंभ हुआ बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे। कुछ श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

 

आंधी और बारिश के कारण शहर का जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया। उल्‍लेखनीय है कि रविवार का दिन होने से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन और महाकाल लोक देखने के लिए उज्‍जैन पहुंचे हैं।

 

वैसे भी इन दिनों देश विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं का उज्‍जैन आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु महाकाल अभिषेक और दर्शन के साथ ही महाकाल लोक का नजारा देखने पहुंच रहे हैं।

 

उल्‍लेखनीय है कि सुबह ही भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के सामने प्राचीन नीम का पेड़ गिरने से उसमें एक कार दब गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!