G-LDSFEPM48Y

शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान-एमपी में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेडियम, महिला हॉकी टीम को किया सम्मानित

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक-2020 कि भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को मंगलवार को मिंटो हाल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में 31-31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी और अन्य खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद का वादा भी किया। खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हॉकी सहित किसी भी खेल आयोजन के लिए हमेशा तैयार है।इस अवसर पर बत्रा ने मध्यप्रदेश की खेल संरचना और यहां की सुविधाओं की प्रशंसा की।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले खिलाड़ी बेटियों और आईओए अध्यक्ष बत्रा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी बेटियों ने हॉकी में कमाल कर दिया। हमारी टीम भले ही चौथे स्थान पर रही, लेकिन उनका प्रदर्शन देश को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब मैं मैच देख रहा था और आपकी आंखों में आंसू देखे तभी मैंने तय कर लिया था कि इन बेटियों को भोपाल में लाकर सम्मानित करूंगा। आज हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आईओए अध्यक्ष बत्रा के विशिष्ट आतिथ्य में आप सभी का सम्मान करने को मिला।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश एक समय बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यह विकसित होता जा रहा है। खेलों में मध्यप्रदेश शीर्ष राज्यों में आ गया है। हमारे पास ऐसी खेलमंत्री है जो अंगूठी में नगीने जैसी है। उनकी प्रदेश के खेलों को आगे बढ़ाने की जीवटता देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बत्रा ने मध्यप्रदेश में खेलों की उपलब्धियों को देखा ही है। हमने खेलो इंडिया की मेजबानी मांगी है और अब हम राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी करने को तैयार है। आप हमें बताते जाए और मध्यप्रदेश आपके साथ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!