13 जनवरी से मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों पर पड़ेगा असर

राशि। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 9 ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव होता है और इन सभी 9 ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से सभी राशि के जातकों पर असर होता है। ऐसे में मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि में 13 जनवरी को सुबह 04.26 मिनट होने जा रही है। मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे। गौरतलब है कि हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मार्गी अवस्था में ही मंगल ग्रह 13 जनवरी को सुबह 05.02 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को उत्साह, ऊर्जा व साहस का कारक माना गया है। मंगल ग्रह के मार्गी होने से इन राशियों पर असर देखा जाएगा –

 

 

मेष राशि वाले गुस्से पर काबू रखें

मेष राशि वालों के लिए मंगल मार्गी होना काफी हितकारी होगा। मंगल के मार्गी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलेगी। इस अवधि में गुस्से पर काबू रखें। मंगल मार्गी होने से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

 

 

वृषभ राशि वालों का जल्द होगा विवाह

वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही है, उन्हें भी विवाह के प्रस्ताव आने लगेंगे। शादी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी शुभ होगा।

 

मिथुन राशि को परीक्षा में मिलेगी सफलता

मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम में जल्द पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। भूमि से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी।

 

सिंह राशि वालों का व्यापार में मुनाफा

सिंह राशि के जातकों को भूमि भवन में लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद का निराकरण हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगी। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। अनावश्यक रूप से भावनात्मक होने से बचें

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!