Saturday, April 19, 2025

कर्क राशि में गोचर करेंगे मंगल, इन राशियों पर मंडरा सकता है खतरा

राशि। भारतीय ज्योतिष में मंगल ग्रह के गोचर का काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ असर होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा और पराक्रम का प्रमुख कारण माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक मंगल ग्रह 10 मई 2023 की दोपहर 01.44 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन 7 राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है –

 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल चौथे भाव में नीच के हो जाएंगे। इस कारण से मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व और भावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। वरिष्ठों से बातचीत करते समय सावधानी रखें। इस गोचर के दौरान आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और यह दूसरे भाव में नीच के हो जाएंगे। इस मंगल गोचर के दौरान दरिद्र योग भी बन रहा है, जिसका विपरीत असर होगा। आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ सकता है। कोर्ट के मामलों में असफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रमोशन में किसी न किसी प्रकार की रुकावट हो सकती है।

 

कर्क राशि

मंगल ग्रह कर्क राशि वालों के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके लग्न यानी पहले भाव में नीच के हो जाएंगे। करियर से संबंधित परेशानियां हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है। वाणी में कर्कशता बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ मधुर संबंध नहीं रहेंगे। गुस्से और खराब रवैये के कारण जीवनसाथी से विवाद होगा।

 

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं और 12वें भाव में नीच के हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रापर्टी के मामलों में धोखा मिल सकता है। पिताजी के साथ तनाव बढ़ सकता है और माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और यह दसवें भाव यानी कि करियर के भाव में नीच के होंगे। बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा करने की आदत से नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। कुछ छोटी-बड़ी गलतियों के चलते बॉस आपसे नाराज हो जाए। नौकरी बदलने के विचार में हैं तो यह समय इसके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। यह आपके नौवें भाव यानी पिता, धर्म, भाग्य और उच्च शिक्षा के भाव में नीच के हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए मंगल का गोचर परेशानी दे सकता है। नौकरी बदलने का विचार कुछ समय के लिए त्याग दें। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और यह पांचवें भाव में नीच के हो जाएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। गुस्सैल स्वभाव के कारण परिवार में तनाव रहेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा यह आपके रिश्ते को तोड़ कर रख सकता है। पार्टनर को समझने का प्रयास करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!