G-LDSFEPM48Y

मामा ने 16 साल की नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

पन्ना। पन्ना में करीब 30 दिन के नवजात के शव को कब्र से डीएनए टेस्ट के लिए निकाला गया है। मामला रेप का है। 16 साल की नाबालिग ने रिश्ते में मामा लगने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उसने बताया, मामा (17) ने शादी का वादा कर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। वह प्रेग्नेंट हो गई। समाज के दबाव पर वह शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन डिलीवरी के 30 दिन बाद नवजात की मौत होते ही शादी से मुकर गया। शाहनगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। नवजात के शव को परिजन ने दफना दिया था। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए नवजात के शव को निकलवाया।

 

पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। नाबालिग का रिश्ते का मामा अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। 2021 में दोनों में रिलेशन बन गए। शादी का वादा कर मामा नाबालिग से रिलेशन बनाता आ रहा था। जून 2022 में नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। प्रेग्नेंसी के चौथे महीने नाबालिग के परिजन को जानकारी लगी, तो लड़के से शादी करने के लिए कहा। आरोपी ने नाबालिग से बातचीत बंद कर दी।

 

25 जनवरी 2023 को परिजन नाबालिग को डिलीवरी के लिए शाहनगर के अस्पताल लेकर पहुंचे। 26 जनवरी को नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। समाज के लोगों ने दबाव डाला, तो लड़के के परिवार ने लड़की और उसके बच्चे को साथ रख लिया। 30 दिन बाद बच्चे की 27 फरवरी को मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। जब आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया, तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने 2 मार्च को नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!