CM शिवराज कलेक्टर, SP, कमिश्नर्स के साथ इन मुद्दों पर कर रहे बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सभी जिलों के कलेक्टर्स, कमिश्नर और एसपी की बैठक कर रहे है। बैठक में सीएस, प्रमुख विभागों के अधिकारी सभी जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें सीएम जनसेवा अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सभी विभाग प्रमुखों, कलेक्टर और कमिश्नर को पत्र लिखा गया था और बैठक में शामिल होने को कहा गया है। मुख्यमंत्री जनअभियान को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेंगे। इसमें सभी जिला कलेक्टर को पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इसमें केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

 

वहीं, मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था की सभी समीक्षा करेंगे। प्रदेश में हाल ही में पीएफआई के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री दीपावली, गुरुनानक जयंती त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री 12.30 बजे श्री महाकाल लोक की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें प्रदेश में 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का उदघाटन करेंगे। इस दिन सभी जिलों में मंदिरों को सजाने, दीपक जलाने और लोकार्पण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखने स्क्रीन लगाने के आदेश दिए गए है। इस संबंध में सीएम जिला प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!