G-LDSFEPM48Y

मैरिज एप से हुई मुलाकात, लिवइन रिलेशन में युवती को छोड़कर भागा युवक

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवक पर दो साल लिवइन रिलेशन में रहने के बाद धोखा देने का आरोप लगा है। पार्टनर ने उसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इंदौर रोड खंडवा की एक कॉलोनी की रहने वाली 37 वर्षीय महिला पुलिस के पास पहुंची है। थाना पदमनगर की ओर से बताया गया कि महिला की शिकायत पर योगेश पाटील निवासी बुरंछड़ जिला धुले महाराष्ट्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 376(2) (एन), 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस योगेश के पते पर उसकी तलाश में जा रही है।

 

महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी योगेश से उसकी पहचान मैरिज एप के जरिए हुई थी। मई 2020 में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। महीनों तक दोनों आपस में बातें करते रहे। महिला इंदौर रोड खंडवा की एक कॉलोनी में किराए से घर लेकर रहती थी। फिर योगेश खंडवा में ही आकर उसके साथ रहने लगा। एक निजी कंपनी में उसकी नौकरी लग गई। करीब दो साल तक दोनों साथ लिवइन रिलेशनशिप रहे। दोनों के बीच तय हुआ था कि कुछ समय बाद शादी कर लेंगे।

 

महिला ने बताया कि दोनों एक दूसरे को समझ ही रहे थे कि इनके बीच अनबन शुरू हो गई। महिला जब भी शादी करने की बात कहती, योगेश हर बार कोई बहाना कर टाल देता था। जब नर्स शादी करने को कहा तो बात और बिगड़ गई। दोनों में लगातार झगड़ा होने लगा फिर एक दिन योगेश घर छोड़कर महाराष्ट्र लौट गया। कई महीनों तक नहीं लौटा, न ही कोई संपर्क किया। उसका फोन भी बंद है। आखिर में वह पुलिस से मदद मांगने पहुंची है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!