बुध और शुक्र ग्रह इस राशि में कर चुके प्रवेश, इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

राशि। बुध और शुक्र का मिथुन राशि में मिलन हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार जब दो ग्रह एक साथ एक ही राशि में होते हैं तो इसे युति कहते हैं। 13 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस राशि में बुध ग्रह पहले से ही मौजूद थे। ऐसे में बुध और शुक्र की मिथुन राशि में युति होने से तीन राशियों के जातकों के किस्मत बदल सकती है। जानिए इन युति के कारण किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र की युति शुभ समाचार प्रदान कर सकती है। बुध और शुक्र की युति के कारण इस राशि में महाराज योग बन रहा है, जिससे जातकों को धन लाभ के साथ-साथ करियर में पदोन्नति मिल सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य लाभ भी होगा।

कन्या राशि

 

इस राशि के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों की युति से भद्रा नाम का राजयोग बन रहा है। व्यापारियों के लिए यह योग बहुत लाभ देने वाला हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। बुधादित्य योग बनने से भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में शांति रहेगी।

मकर राशि

 

इस राशि के जातकों की कुंडली में दो राज योग निर्मित हो रहे हैं। पहला रुचक और दूसरा शश राजयोग बन रहा है। इन दो राजयोगों के बनने से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!