27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

बुध ग्रह ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Must read

राशि। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 27 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर गअ हैं। इस राशि में शनि और सूर्य देव पहले से विराजमान हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बना हुआ है। इस योग का असर हर राशिवालों के जीवन पर पड़ रहा है। अब बुध कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। ऐसे में कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बुध ग्रह आज (मंगलवार) सुबह 08.03 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। 31 मार्च, 2023 को दोपहर 02.44 मिनट पर उदय होंगे।

 

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि में बुध 9वें भाव में अस्त हुए हैं। इस राशि में बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी है। इस राशिवालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से वाद-विवाद हो सकता है।

 

सिंह राशि

आपकी राशि में बुध 7वें भाव में अस्त हो रहे हैं। सिंह राशि के जातकों की प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में परेशानी खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति नाजुक रहेगी।

 

कन्या राशि

कन्या राशि में बुध छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। इस राशि में बुध पहले और 10वें भाव के स्वामी है। नौकरी में तनाव हो सकता है। आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। छात्रों को परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बेवजह के खर्च बढ़ेंगे।

 

वृश्चिक राशि

आपके राशि में बुध चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं। पर्सनल लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!