भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन का असर तमाम राशियों के जातकों पर पड़ता है। 07 फरवरी को यानी आज सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर बुध ग्रह का धनु राशि से निकलकर शनि के आधिपत्य वाली राशि मकर में प्रवेश हो रहा है। मकर राशि में बुध का गोचर 27 फरवरी तक रहेगा। बुध ग्रह को तमाम ग्रहों में राजकुमार की संज्ञा दी गई है। बुध का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों के लिए विशेष शुभ फलदायी रहेगा तो कुछ राशियों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुध के मकर राशि में गोचर करने से किनकी किस्मत चमक सकती है।
मेष राशि
इस राशि में बुध दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपके अधिकारी वर्ग और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा होगा। इसके साथ साथ लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।
वृषभ राशि
इस राशि में बुध का गोचर नौवें भाव में होगा। इसके साथ ही दृष्टि तीसरे भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए धनलाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही परिवार के बीच प्यार बढ़ेगा।
कर्क राशि
इस राशि में बुध सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
तुला राशि
इस राशि में बुध का गोचर चौथे भाव में हो रहा है, जो कि माता और भौतिक सुखों से संबंधित होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान आप वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं।
मकर राशि
बुध मकर राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। इससे मकर राशि के जातकों का मनोबल पर अनुकूल असर होगा और धन लाभ के साथ ही धन की बचत व निवेश के योग भी बनेंगे। नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग भी बन सकता है।
Recent Comments