G-LDSFEPM48Y

जुलाई में बुध ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा ये लाभ

नई दिल्ली। 2 जुलाई शनिवार को बुध ग्रह 9 बजकर 40 मिनट पर रवि योग में अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे और 17 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि मिथुन में सूर्य ग्रह पहले से ही विराजमान है, जिस कारण बुध के प्रवेश से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार माना गया हैं। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। बुध देव के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में किसी क्षेत्र का सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशि – पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्‍वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। व्यापार में लाभ होगा।

कर्क राशि – धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

सिंह राशि – आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

कन्या राशि – नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा।

तुला राशि – आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि – धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढे़गा।

धनु राशि – खर्चों की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि – परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन राशि – बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!