बुध ग्रह अप्रैल माह में इन राशियों में करेगे प्रवेश, इन राशि वालें के आएंगे अच्छे दिन

राशि। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन करता है, जिसे गोचर कहा जाता है। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन करने से उसका सीधा असर मनुष्य के जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध ग्रह 25 अप्रैल को शुक्र की अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं है कि बुध का राशि परिवर्तन किन राशियों वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा –

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध परिवर्तन अच्छे दिन ला सकता है। बुध का गोचर मेष राशि के दूसरे भाव में होगा। इस स्थान को धन और वाणी का स्थान कहा जाता है, इसलिए इस समय अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है। नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। बुध मेष राशि वालों के तीसरे और छठे भाव का स्वामी है, ऐसे में पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का भी सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि जातकों के लिए बुध का गोचर काफी हितकारी होगा। बुध कर्क राशि वाले जातकों के 11वें भाव में गोचर करेगा, जो आय और करियर का मूल्य माना जाता है। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि वाले जातकों को करियर में काफी सफलता मिलेगी। वाहन और भवन सुख प्राप्त हो सकता है। माता से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

 

सिंह राशि

 

सिंह राशि वालों को भी बुध ग्रह के गोचर का लाभ होगा। बुध का गोचर सिंह राशि के दशम भाव में होगा, जिसे करियर और नौकरी के लिए उत्तरदायी माना जाता है। सिंह राशि वालों को नौकरी का कोई नया ऑफर मिल सकता है। प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। कार्यशैली में सुधार आएगा। ऑफिस में तरक्की हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!