राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों को राजकुमार कहा जाता है। बुध 13 नवंबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं। बुध का ये राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के साथ-साथ कई राशि वालों को जमकर फायदा पहुंचाने वाला है। बुध ग्रह धन, व्यापार, बुद्धि, संवाद आदि के कारक हैं। बुध बहुत कम समय तक गोचर करते हैं, लेकिन बुध के राशि परिवर्तन का बड़ा असर सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं इस गोचर के कारण 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर काफी शुभ असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि वे 4 राशियां कौन सी हैं।
कर्क राशि
बुध के इस राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों के लिए काफी अच्छा समय शुरू हो गया है। इस समय इन लोगों को करियर में काफी तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार में धन लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
बुध का ये गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। इससे इस राशि के जातकों के उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
बुध के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। इस गोचर का सबसे ज्यादा असर इसी राशि वालों पर होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार में भी बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। मुनाफा हो सकता है।
मीन राशि
बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य की मदद से सभी काम बनेंगे। करियर में बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के आगमन से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में लाभ होगा।