22.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

बुध आज इस राशि में होगे अस्त, इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत

Must read

राशि। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के अस्त और उदय होने से राशि के जातकों के जीवन पर इसका व्यापक असर होता है। बीते दिनों 7 जून 2023 को बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया था और अब बुध 19 जून 2023 को सुबह 7.16 मिनट पर अस्त हो रहे हैं। बुध अस्त से वृषभ, कर्क और सिंह राशि के जातकों को परेशानी हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, शिक्षा और संचार का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक इन राशियों के जातकों पर बुध के अस्त होने का प्रभाव दिखाई दे सकता है

 

वृषभ राशि

बुध अस्त के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इन राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के 11वें भाव में बुध का अस्त होना व्यापारी और नौकरी वाले सभी जातकों के लिए बुरा रहेगा। नौकरी व व्यापार के क्षेत्र में असफलता मिल सकती है। सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 60 से ज्यादा उम्र के लोग अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के 10वें भाव में बुध ग्रह अस्त होने वाले हैं। जीवन में कठिनाइयां बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती हैं। कर्ज बढ़ सकता है और परिवार में अचानक कोई दिक्कत आ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!