मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,इतने दिन तक पड़ेगी कड़के ठंड

भोपाल। मध्यप्रदेश में एकबार फिर ठंड जोर पकड़ चुकी है। शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है। दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री नीचे आ गया है। रात का पारा भी सामान्य से औसतन 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 2.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के लगभग हर हिस्से में तापमान इकाई के अंक पर आ गया है। भोपाल और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे रहा। इंदौर और जबलपुर में भी पारा 8 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।

जानकारी के अनुसार बात दे मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि कम से कम अगले दो दिन मौसम में इसी तरह की ठंडक बनी रहेगी। धूप तो निकलेगी, लेकिन सर्द हवाएं परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अधिक समय तक ठंड के सीधे संपर्क में नहीं रहें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

भोपाल, विदिशा, सीहोर, भिंड, गुना, मुरैना, शिवपुरी, अशोक नगर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में कोल्ड-डे रहा। शिवपुरी, अशोक नगर, भोपाल, राजगढ़, धार और रतलाम में कोल्ड वेव रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!