G-LDSFEPM48Y

इन राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसूनी सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन बादल विदाई लेने से पहले कई राज्यों में जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश की राजधानी में भारी बारिश जारी है। लखनऊ के हजरगंज इलाके में शुक्रवार को दीवार ढहने से 10 लोगों की मौत भी हो गई थी, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल थे। साथ ही यदि देश के मौसम की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में भी अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD की ओर से जानकारी मिली है कि 17 से 22 सितंबर तक दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

 

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। गाजियाबाद में भी आज बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

 

 

वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!